फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trees fell, roads caved in due to heavy rain and strong wind

Sultanpur News: भारी बारिश व तेज हवा से पेड़ गिरे, सड़कें धंसीं

Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Trees fell, roads caved in due to heavy rain and strong wind
बारिश से धंसा दियरा-लंभुआ मार्ग।  
सुल्तानपुर। बृहस्पतिवार देररात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेत-खलिहान लबालब हो गए। कई जगहों पर सड़कें भी धंस गई हैं। माइनर उफनाने से लंभुआ के अर्जुनपुर गांव में 15 घरों में बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन

हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन प्रभावित रहा। गोमती नदी के तराई इलाकों में जलभराव होने से मवेशियों के लिए हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 170.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तक हुई बारिश से धनपतगंज के देहली बाजार में बघौना और हरिंग्टनगंज रोड पर पानी भरने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बल्दीराय के सैनी चौराहा से अशरफपुर रोड पर 100 मीटर की पटरी बह गई। हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग के केवटली में शुक्रवार भोर में महुआ का पेड़ गिरने से चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। दोस्तपुर में पुराने बीडीओ आवास की बाउंड्रीवाॅल भारी बारिश से ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान मत्स्य पालकों का हुआ है। नारामधईपुर निवासी अरविंद यादव ने बताया कि एक लाख रुपये की मछली तालाब में डाले थे। तालाब भरने से ज्यादातर मछलियां बह गईं। नौगवांतीर मार्ग पर पूरे रामभद्र गांव के पास एक निजी स्कूल के सामने सड़क धंस गई है। इसौली विधायक मो. ताहिर खां ने लोक निर्माण विभाग से कहकर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 149.5 के पास लगातार बारिश से मिट्टी गिरने लगी है। सर्विस रोड पर मिट्टी गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
दियरा बाजार-लंभुआ मार्ग धंसा, रास्ता बंद
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। दियरा बाजार से लंभुआ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इंटर कॉलेज दियरा से लगभग 200 मीटर पहले सड़क का हिस्सा पूरी तरह धंस गया। शुक्रवार सुबह से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह व सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
बारिश से गिरी पशुशाला, 13 भेड़ों की मौत
कूरेभार (सुल्तानपुर)। बरियौना गांव में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से पशुशाला गिर गई। पशुशाला के मलबे में दबकर 13 भेड़ों की मौत हो गई। बरियौना गांव निवासी सूर्यपाल की पशुशाला ढह गई। उसके मलबे में दबकर 13 भेड़ों की मौत भी हो गई।

शुक्रवार सुबह बारिश रुकने के बाद मलबे में दबे हुए शवों को बाहर निकाला गया। बल्दीराय तहसीलदार अरविंद तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। पशु पालक को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। शिवगढ़ में शुक्रवार भोर बारिश के दौरान राम पियारे के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिससे उनकी पुत्री रंजनी (18) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed