फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tree falls on HT line; power supply to 10 villages disrupted after pole snaps.

Sultanpur News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, खंभा टूटने से 10 गांवों की बिजली गुल

Tue, 23 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on HT line; power supply to 10 villages disrupted after pole snaps.
भदैंया/दूबेपुर। पखरौली गांव में मंगलवार सुबह 5:00 बजे एचटी लाइन पर जामुन का पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूट गया और तार क्षतिग्रस्त हो गए। लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर से जुड़े 10 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम तक पखरौली, सोनबरसा, रामपुर हनुमानगंज, सराय अचल, धरौली, मिश्रौली समेत करीब 10 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई हिम्मत सिंह ने बताया कि लाइनमैन फॉल्ट ठीक करने में जुटे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। उधर, दूबेपुर के सौराई गांव के पास मंगलवार दोपहर एचटी लाइन पर डाल गिरने से बालमपुर फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 45 मिनट तक बाधित रही। हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से प्रतापगंज, बीसापुर, उगईपुर, सौराई सहित कई गांवों में बिजली गुल रही। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त तारों को जोड़कर दोपहर 2:50 बजे फीडर का संचालन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


नौ दिन से बिजली संकट, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
कादीपुर। हमजापुर पठान में नौ दिन से खराब बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विद्युत अभियंता कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र की अध्यक्षता में एसडीओ को ज्ञापन दिया गया। अधिकारियों ने 24 घंटे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुलदीप यादव, राकेश सिंह, अरुण कुमार पाल, रमाशंकर गौतम, श्याम बहादुर, संगम अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed