{"_id":"5faac7188ebc3e9bfd3f8bcd","slug":"treatment-of-patients-being-done-at-yoga-wellness-center-sultanpur-news-lko5496209114","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा वेलनेस सेंटर पर हो रहा मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा वेलनेस सेंटर पर हो रहा मरीजों का उपचार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। योगा वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खैंचिला में योग के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत योग प्रशिक्षक मरीजों को योग के जरिए बीमारी भगाने का तरीका बता रहे हैं।
शहर से कुड़वार जाने वाले मार्ग पर खैंचिला के पास योगा वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं। यहां पर करीब ढाई साल से सुनील दत्त तिवारी योग प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक-दो लोगों को निर्धारित समय योग सिखाया जा रहा है। इसके बाद नंबर में लगे फिर दूसरे व तीसरे व्यक्ति को योग की जानकारी दी जाती है। इसी तरह क्रमवार शाम चार बजे तक यह सिलसिला चलता है।
विज्ञापन
यहां पर मरीजों को होम्योपैथिक दवाओं के साथ योगाभ्यास भी कराया जाता है। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. दामिनी दीक्षित की देखरेख में सेंटर का संचालन हो रहा है। योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में प्रतिदिन 10 से 20 मरीजों को बीमारी भगाने के लिए योग सिखाया जाता है।