फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Treatment of 1607 pregnant

1607 गर्भवती का उपचार

Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 1607 pregnant
सुल्तानपुर। सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए गये। इसमें चिकित्सकों ने 1607 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रसव से पूर्व ही गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) का पता लगने पर उसे विशेष देखभाल, स्वास्थ्य सेवा और उचित परामर्श दिया जाता है। बुधवार को जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर चिकित्सकों ने कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफलिस, वजन, ब्लड प्रेशर, अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही टिटनेस का टीका, आयरन, कैल्शियम व आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गईं। सीएमओ ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में कुल 1607 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 64 एचआरपी गर्भवती चिह्नित की गई हैं। सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, विशेष देखभाल और सुरक्षित व संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed