{"_id":"6851c14149b919061009410f","slug":"transformers-failed-power-supply-disrupted-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-135249-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फुंक रहे ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फुंक रहे ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी
Wed, 18 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर उपकेंद्र के वर्कशाप में रखे ट्रांसफार्मर।
सुल्तानपुर। गर्मी में ओवरलोडिंग शुरू होते ही ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों के फुंकने और मरम्मत के बाद भी नहीं चलने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
फुंके ट्रांसफार्मर को दुरुस्त होने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग रहा है। जिससे उपभोक्ता बिजली संकट झेल रहा है। आपूर्ति बाधित रहने से पानी की भी समस्या बनी हुई।
सुल्तानपुर प्रथम, द्वितीय, कादीपुर, लंभुआ और जयसिंहपुर डिवीजन में औसतन रोज 10 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, एक ट्रांसफार्मर की मरम्मत में करीब पांच हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
मई में 270 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इतनी संख्या में ट्रांसफार्मरों के जलने से कार्यशाला के अधिकारी दबाव में आ गए हैं। शासन व अधिकारियों के दबाव को देखते हुए कर्मचारियाें ने घटिया ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति शुरू कर दी है।
खराब ट्रांसफार्मर स्थल पर लगने के बाद नहीं चल पा रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें दोबारा बदलना पड़ रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को सप्ताह भर तक समस्या और गर्मी झेलनी पड़ रही है।