फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transformer out of order.

ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 हजार आबादी प्रभावित

Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Transformer out of order.
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

जयसिंहपुर क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते रविवार की दोपहर बाद फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव के आठ पुरवों की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। विद्युत उपभोक्ताओं ने गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन



पावर कॉर्पोरेशन ने गोसैसिंहपुर गांव के लोगों को आपूर्ति देने के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। इस ट्रांसफार्मर गांव के पांडेय का पूरा, धरमपुर, दानू पट़्टी, पटी, मीनूपुर, झलियहवा व कनकपुर को आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से यह आए दिन फुंक जाता है।
विज्ञापन


अभी दो माह पहले भी ओवरलोड के चलते यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उपभोक्ताओं के बार-बार शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन ने करीब 15 दिन ट्रांसफार्मर बदला था। गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं मिलने से सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को होती है। रविवार को फुंका ट्रांसफार्मर सोमवार की देर शाम तक नहीं बदला जा सका। गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली की अधिक खपत को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन से एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed