फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transformer Burnt.

ट्रांसफार्मर फुंकने से 1200 आबादी 3 दिन से अंधेरे में 

Mon, 26 Sep 2016 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 26 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Transformer Burnt.
1200 लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

अमेठी। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के गांव सोमपुर मनकंठ में लगे ट्रांसफार्मर से तीन पुरवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बीते शुक्रवार की रात गांव में आपूर्ति के लिए लगा 65 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से लाला का पुरवा, पूरे शिव गुलाम और सोमपुर मनकंठ में निवास करने वाली करीब 1200 की आबादी तीन दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। 

विज्ञापन



विद्युत आपूर्ति नहीं होने के चलते ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं वहीं दो नलकूप व एक पिसाई-पेराई का कारखाना बंद पड़ा है। आपूर्ति नहीं होने के चलते गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजार व दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद तीन दिन से ज्यादा समय बीतने को है अभी तक जला ट्रांसफार्मर पोल से नीचे नहीं उतारा गया। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों की उदासीनता को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। इस संबंध में जेई बीएन चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आज एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही लगवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed