फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trains will be slow for many days at Gauriganj station

गौरीगंज स्टेशन पर कई दिन धीमी रहेगी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Trains will be slow for many days at Gauriganj station
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चल रहे ट्रैक लिफ्टिंग व पैकिंग कार्य में बरती जा रही लापरवाही की खबरें सार्वजनिक होने के बाद शुक्रवार से कार्य शुरू होने से लेकर कार्य समाप्त होने तक ट्रैक पर काशन रहेगा।
विज्ञापन

काशन के दौरान स्टेशन पर प्रवेश से लेकर जाने तक ट्रेन की अधिकतम गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दोहरीकरण, विद्युतीकरण व प्लेटफार्म उच्चीकरण के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो के ट्रैक की पैकिंग व लिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे सेक्सन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से की जारी लिफ्टिंग व पैकिंग कार्य में लापरवाही से मंगलवार को एक यात्री ट्रेन व बुधवार को मल्टीपल इंजन के हादसे का शिकार होने से बचने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों के सार्वजनिक होने के बाद विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग को सुरक्षित कार्य करने के साथ ही कार्य शुरू होने से लेकर पूरा होने तक ट्रेनों का संचालन कासन पर करने का निर्देश दिया है।
उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद सेक्सन इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों ने संचालन विभाग को कार्य पूरा होने तक होम इन से आउट होने तक ट्रेनों की गति पांच किलोमीटर मीटर प्रति घंटा रखने की मांग की है।

इंजीनियरिंग विभाग की मांग पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए शुक्रवार से प्लेटफार्म नंबर दो पर पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति का कासन प्रभावी हो गया है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने प्लेटफार्म नंबर दो पर होम सिंगल से आउटर सिंगल तक ट्रेनों की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed