{"_id":"64a70d299951dd17c10f1ac4","slug":"trains-left-on-caution-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-194-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: काॅशन पर रवाना की गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: काॅशन पर रवाना की गईं ट्रेनें
Fri, 07 Jul 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
चांदा में ट्रैक मेंटीनेंस के लिए बंद की गई क्रासिंग। -संवाद
चांदा (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित चांदा क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह चार से दोपहर तीन बजे तक 11 घंटे का रोड ब्लॉक लिया गया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को ढाखापुर से चांदा बाईपास के रास्ते नरहरपुर से होकर गुजरना पड़ा। रोड ब्लॉक लेकर क्रॉसिंग पर अप व डाउन ट्रैकों की मरम्मत की गई। इस बीच यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को काॅशन पर रवाना किया गया।
बृहस्पतिवार को रेलवे की ओर से काेइरीपुर व महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाली चांदा रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह चार बजे से रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक लेकर अप व डाउन ट्रैक की मरम्मत शुरू की गई। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे तक करीब 200 मीटर के दायरे में इंजीनियरों की मौजूदगी में पटरियों को दुरुस्त किया गया। इस बीच अप व डाउन ट्रेनों को सिंगल ट्रैक से काशन पर रवाना करना पड़ा।
रोड डायवर्जन किए जाने से लोगों को करीब चार किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि वाराणसी से लखनऊ सड़क मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को दोनों ही दिशाओं में ढाखापुर से चांदा बाईपास के रास्ते से नरहरपुर से होकर निकलना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। इस मौके पर रेलवे के अवर अभियंता अशोक सिंह, पीडब्ल्यूआई सुनील कुमार व अन्य कई रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।