फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Training for Mathematics and Science Teachers; Discussion on Innovation

Sultanpur News: गणित-विज्ञान आचार्यों के लिए प्रशिक्षण, नवाचार पर चर्चा

Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Training for Mathematics and Science Teachers; Discussion on Innovation
सुल्तानपुर। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञानकुंज विवेकानंदनगर के शिशु मंदिर सभागार में रविवार को सुल्तानपुर संकुल के गणित व विज्ञान वर्ग का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान पिपासु बनाने में आचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने की एक प्रक्रिया है।
विज्ञापन

उन्होंने आचार्यों को मात्र उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पंचपदी शिक्षण पद्धति और ज्ञानेंद्रियों तथा कर्मेन्द्रियों के विकास पर भी चर्चा की। इससे पहले, प्रधानाचार्य और सुल्तानपुर संकुल प्रमुख राकेश मणि त्रिपाठी ने प्रशिक्षण की प्रासंगिकता बताई। इसके उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। गणित विषय के प्रशिक्षक डॉ. जेएन मिश्र ने गणितीय गणनाओं और सूत्रों की सूक्ष्म व्याख्या की। विज्ञान विषय के प्रशिक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने आधुनिक शिक्षण तकनीकों और प्रायोगिक गतिविधियों पर जोर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय अमहट के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अभिषेक तिवारी और विज्ञान शिक्षिका उर्मिला ने विज्ञान विषय में नवाचार संदर्भित प्रशिक्षण दिया। रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप विज्ञान विषय के शिक्षण के गुण सिखाए। इस मौके पर विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता सुमंत पांडेय, सुल्तानपुर संकुल के प्रशिक्षण प्रमुख ब्रह्मनारायण शुक्ल, विज्ञान प्रमुख द्वारिका नाथ पांडेय और गणित प्रमुख अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य युगल किशोर, रेनू सिंह, दिलीप सिंह, पूनम सिंह, ऊषा सिंह तथा वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार पांडेय और शरद श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed