फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Train

सुल्तानपुर-अयोध्या रेल ट्रैक पर 100 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन

Thu, 30 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Train
सुल्तानपुर। रेल संरक्षा आयुक्त बुधवार की देरशाम स्पेशल ट्रेन से अयोध्या से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अयोध्या से सुल्तानपुर के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया। इस बीच ट्रेन की गति 100 किमी. प्रति घंटा रही। उन्होंने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन किए जाने की व्यवस्था की जानकारी भी ली। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की देरशाम अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से सीआरएस एसके पाठक सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से आते समय सीआरएस ने अयोध्या से सुल्तानपुर रूट पर 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन का ट्रायल किया। बुधवार को टीम में शामिल रेल अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ मोड़ व समपार फाटकों के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे कॉशन पर ट्रेन का संचालन किया गया। उनके साथ ट्रायल के समय डीआरएम सुरेश कुमार सपरा मौजूद रहे। ट्रायल करने के साथ ही सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सीआरएस ने यहां से अयोध्या रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सिग्नल सेक्शन, पॉवर केबिन समेत अन्य सेक्शनों का निरीक्षण किया। स्थानीय रेल अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीआरएस व डीआरएम सुरेश कुमार सपरा स्पेशल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि सुल्तानपुर-अयोध्या रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक स्पीड पर ट्रायल किया गया। ट्रेन स्पीड का ट्रायल सफल रहा। साथ में नार्दन रेलवे के डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अशोक पासवान, रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके प्रजापति, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके द्विवेेदी, सीनियर फार्मासिस्ट केशव गुप्ता समेत रेलपथ व विद्युतीकरण सेक्शन के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed