{"_id":"61ba39de9260087cdb5dd6dd","slug":"train-sultanpur-news-lko6091140144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरैया पूरे बिसेन के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया पूरे बिसेन के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित सरैया पूरे बिसेन के पास बुधवार को रेल लाइन पार कर रहा एक अधेड़ ट्रेन से कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
बंधुआकलां थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता (49) बुधवार की सुबह घर से निकले थे। अपराह्न करीब ढाई बजे वाराणसी लखनऊ रेल खंड पर स्थित सरैया पूरे बिसेन के पास हरिश्चंद्र रेल लाइन पार कर रहे थे। तभी एक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अलीगंज चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और क्षतविक्षत शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की।
इस बीच स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त हरिश्चंद्र गुप्ता के रूप में की। सूचना के बाद पूर्व प्रधान वारिस अली मृतक के परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक हालत दो वर्ष से ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।