फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Train

कल सुल्तानपुर पहुंचेगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन

Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Train
सुल्तानपुर। दक्षिण भारत के 10 से अधिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए संचालित की जाने वाली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन पर सफर करने के लिए सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कराए हैं। आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 22 दिसंबर की दोपहर ट्रेन लौटेगी। ट्रेन की समय सारिणी सभी स्टेशनों पर भेज दी गई है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से शुक्रवार को गोरखपुर से संचालित होने वाली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेन नौ दिसंबर की रात 12:05 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएगी। वहां से देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ के रास्ते शुक्रवार यानी 10 दिसंबर की सुबह 06:30 बजे यह ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जौनपुर रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉपेज 08:25 बजे होगा। सुबह 10:30 बजे यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से लखनऊ होते हुए यह ट्रेन 13 दिसंबर को दक्षिण भारत के कोच्चुवेली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। तय पैकेज के अंतर्गत वहां से श्रद्धालुओं को रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), कोवलम बिच, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभम मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुचुरापल्ली (रंगनाथ स्वामी मंदिर), तिरुपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर दर्शन के दौरान यात्रियों को स्थानीय बसों से भ्रमण व धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल की गई है। वापसी में ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) का दर्शन कराने के बाद कुरनूल रेलवे स्टेशनत से 20 दिसंबर की दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। 22 दिसंबर की दोपहर ट्रेन लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉपेज उसी दिन दोपहर 02:55 बजे होगा। ट्रेन पर सफर करने के लिए सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक करवा लिए हैं। आईआरसीटीसी के पर्यटन प्रबंधक लखनऊ आनंद सरोज पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन का संचालन 10 से 22 दिसंबर के बीच किया जाएगा। इसमें 12 रात्रि व 13 दिनों का पैकेज हैै। ट्रेन के संचालन का शेड्यूल संबंधित रेलवे स्टेशनों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed