{"_id":"6190037d33feda222c16ba62","slug":"train-sultanpur-news-lko604300193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-वाराणसी के बीच 17 से चलेगी सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-वाराणसी के बीच 17 से चलेगी सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रेलवे लखनऊ से वाराणसी के बीच रोज चलने वाली वरुणा एक्सप्रेस की जगह डेली सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस को 17 नवंबर से चलाएगा। इस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन लखनऊ से वाराणसी के बीच की दूरी 4.10 घंटे में तय करेगी। सफर के दौरान ट्रेन का स्टापेज दोनों दिशाओं में जौनपुर, सुल्तानपुर व निहालगढ़ स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन का संचालन होने से दैनिक व आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन वरुणा एक्सप्रेस का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। पहले नवरात्रि में इसका संचालन रेलवे की ओर से प्रस्तावित किया गया था लेकिन तिथि नियत नहीं की गई थी। अब रेलवे की ओर से ट्रेन के बारे में जानकारियों को सार्वजनिक किया गया है। यह ट्रेन रोज संचालित होगी। वाराणसी से लखनऊ की दूरी यह ट्रेन 4.10 घंटे में तय करेगी। वाराणसी-लखनऊ सुपर फास्ट शटल अप एक्सप्रेस का संचालन सुबह छह बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। लखनऊ से यह ट्रेन रोज शाम छह बजे छूटेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन नियमित रूप से होने से जिलेवासियों को सफर करने की सुविधा मिलेगी। 17 कोच वाली ट्रेन में एक एसी चेयरकार और बाकी सेकेंड सीटिंग क्लास की बोगियां होंगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने इसकी पुष्टि की है।