फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train

महामना एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें लेट

Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
train
सुल्तानपुर। नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस समेत चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन मंगलवार को तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्री दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

आनंद विहार से सुल्तानपुर आने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से करीब एक घंटे की देर से पहुंची। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। देहरादून से हावड़ा को जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से उतरेटिया से आगे की ओर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य को लेकर मंगलवार को कई ट्रेनों का संचालन विलंब से किया गया। ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed