{"_id":"647f77f5d2143a94ae025a0b","slug":"train-accident-death-sultanpur-news-c-13-1-275386-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग के लंभुआ स्टेशन के पास सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार रात लंभुआ रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 892/22 व 892/24 के बीच एक व्यक्ति (58) का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा गया।
बताया जा रहा है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लंभुआ रेलवे स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी सुल्तानपुर को दी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। (संवाद)