फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   traffic

Sultanpur News: रोज आवाजाही में परेशानी झेलेगी 25 हजार आबादी

Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
traffic
गभड़िया नाले का पुराना पुल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गभड़िया नाले पर दो लेन के नए पुल का निर्माण पूरा होने तक आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ना तय है। पीडब्ल्यूडी ने नए पुल के निर्माण के लिए तीन महीने तक नाले के पुराने पुल पर आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में दो स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं।
विज्ञापन

पुल के पास ही नगर पालिका का टैक्सी स्टैंड है, जहां से दूरदराज के करीब पांच हजार लोग रोज शहर आते-जाते है। पुल बंद होने से रोज करीब 25 हजार लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को कार्य नहीं शुरू किया था। गभड़िया नाले पर बने पुराने पुल के स्थान पर दो लेन पुल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 15 मार्च तक उस पर आवागमन बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस रास्ते के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों की दुश्वारियां बढ़नी तय हैं। यह पुल गभड़िया, घोसियाना, आदर्शनगर, घासीगंज के लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। इसके साथ ही तमाम राहगीर लखनऊ नाका रेलवे क्रॉसिंग को पार करके शहर आते-जाते हैं। इसी पुल से अमहट व उसके आगे के इलाकों से बड़ी संख्या में बच्चे रोज गभड़िया में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल व आदर्शनगर स्थित मधुसूदन इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभड़िया नाले के पुल व लखनऊ नाका क्रॉसिंग के बीच में नगर पालिका का टैक्सी स्टैंड है। यहां से रोज दूबेपुर, अंकारीपुर, धम्मौर, अमेठी, अलीगंज, मुसाफिरखाना व जगदीशपुर तक के लोग टैक्सियों से आते-जाते हैं। इस टैक्सी स्टैंड से रोज करीब पांच हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। पुल बंद होने पर टैक्सी स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट करना होगा। आसपास टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान के अभाव को देखते हुए इसे शहर के बाहर शिफ्ट करने की संभावना जताई जा रही है। यह रास्ता बंद होने से आसपास के मोहल्लों व राहगीरों समेत करीब 25 हजार लोगों को आवाजाही में दिक्कत होगी। लोगों को एक से दो किलोमोटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।

पीडब्ल्यूडी ने तय किया वैकल्पिक मार्ग
रोड ब्लॉक की अवधि में पीडब्ल्यूडी ने वैकल्पिक मार्ग तय किया है। कार्यस्थल से अमहट व बस अड्डा आने-जाने के लिए पूरब व पश्चिम तरफ के वाहनों को पंचरास्ता होते हुए लखनऊ-बलिया मार्ग के ओवरब्रिज से आवाजाही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed