{"_id":"65a39c2ac09299adc502e09f","slug":"traffic-starts-temporarily-on-gopaldas-bridge-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-8246-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोपालदास पुल पर अस्थायी रूप से यातायात शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोपालदास पुल पर अस्थायी रूप से यातायात शुरू
Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पॉश इलाके का गोपालदास पुल शनिवार देर शाम अस्थायी रूप से संचालित कर दिया गया। इससे नगर क्षेत्र में हजारों लोगों को राहत मिल गई है। अब जाम की समस्या खत्म होने के आसार हैं। बचा काम धीरे-धीरे बाद में कराया जाएगा।
शहर के गोपालदास नाले पर फोरलेन पुल का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की मांग पर प्रशासन ने अगस्त 2023 से रूट डायवर्जन कर दिया था। पुल से आवागमन बंद किए जाने से शहर में जाम की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी।
दीवानी तिराहा, जिला अस्पताल व चौक की तरफ से गुजरने वाले हजारों लोगों को रोज घंटों जाम की समस्या झेलनी पड़ रही थी। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने निर्माण की तिथि तीन बार बढ़वाई। आखिर में तीसरी बार बढ़ाई गई तिथि 15 जनवरी के दो दिन पहले ही विभाग ने पुल का निर्माण तकरीबन पूरा करके शनिवार देर शाम मिट्टी पटाई कराते हुए अस्थायी तौर पर आवागमन संचालित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि अभी दो-तीन दिन तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। पुल के अस्थायी संचालन से शहर के हजारों लोगों को जाम से राहत मिल गई है। अब लोग आसानी से दीवानी, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत समेत अन्य विभागों व बाजारों में जा सकेंगे।