{"_id":"6a664c28dae2410e520031ff","slug":"traffic-police-raised-public-awareness-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161394-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
Sun, 26 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन के पास लोगों को जागरूक करते यातायात निरीक्षक। स्रोत-पुलिस
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को शहर में यातायात पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता, राहवीर (गुड समैरिटन) योजना और मॉडिफाइड साइलेंसर के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
इस दौश्रान यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृतक व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान है। बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले राहगीरों (राहवीरों) को कानूनी संरक्षण के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ ही दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। यह मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। (संवाद)