{"_id":"626445ccbb6b7c24b755d432","slug":"traffic-jam-sultanpur-news-lko6275085125","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटेजाम रहा अयोध्या हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन घंटेजाम रहा अयोध्या हाईवे
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार को कटका कस्बे में भीषण जाम लगा रहा। सुबह से लगे जाम से करीब साढ़े तीन घंटे लोग जूझते रहे। शिक्षक, छात्र, कर्मचारियों के साथ सहालग के मौसम में बराती व दूल्हा-दूल्हन में फंस कर परेशान हुए। पुलिस की मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद दोपहर को आवागमन सामान्य हो सका।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एकाएक छोटे व भारी वाहनों की तादाद बढ़ गई। वाहनों के बेतरतीब संचालन से नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से जाम लग गया। पुलिस जब तक सक्रिय होती धीरे-धीरे करीब एक किमी. तक जाम लग गया। वाहनों की लगातार बढ़ती जा रही संख्या से भीषण जाम लग गया। जाम में ड्यूटी जा रहे शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, बराती समेत कई दूल्हा-दूल्हन भी फंस गए। तेज धूप में ये वाहन जाम में काफी समय तक फंसे रहे।
जाम बढ़ता देख कटका चौकी व गोसाईगंज थाने के पुलिस कर्मियों को यातायात बहाल कराने में पसीने छूट गए। जाम में फंसने की वजह से हजारों लोग परेशान हुए। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका। जाम के पीछे भारी वाहनों व सहालग के छोटे वाहनों का एकाएक सुबह पहुंचना बताया जा रहा है।