{"_id":"50582edc4295fdd5bbbadba720e780be","slug":"traffic-diversion-on-dusherra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा आज, बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा आज, बदलेगी यातायात व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे के मेले के चलते अमहट चौराहे से शहर के अंदर बड़े वाहन और छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। पयागीपुर चौराहे से दरियापुर मार्ग पर पूरी तरह से बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग और भुलकी चौराहे से भी गाडिय़ों की इंट्री नहीं हो पाएगी। ऐसे वाहन जिनका शहर के अंदर दाखिल होना जरूरी है। उन्हें टाटिया नगर से टेढुई के रास्ते से आने दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित रास्तों पर दो पहिया वाहनों को छूट दी है।
रावण वध देखने पहुंचेेगी हजारों की भीड़
विजयादशमी का त्यौहार गुरुवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन परंपरागत ढंग से किया जाएगा। पुतला दहन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जनपद में 100 से अधिक स्थानों पर रावण दहन होगा। शहर में गभड़िया ओवरब्रिज के पास रावण का पुतला जलाया जाता है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।