{"_id":"674cb9b6a47e15b0370520f6","slug":"traders-should-not-be-afraid-of-sib-survey-ravindra-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-123167-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईबी के सर्वे से डरें नहीं व्यापारी : रवींद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईबी के सर्वे से डरें नहीं व्यापारी : रवींद्र
Mon, 02 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद व्यापारीगण
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शहर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी के एसआईबी डिप्टी कमिश्नर और जिले के सचल दल प्रभारी की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि सुल्तानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के सभी व्यापारियों से कहना चाहता हूं कि वे एसआईबी सर्वे से डरे नहीं, बल्कि 2022 के शासनादेश के मुताबिक अपना काम करें। कोई भी अधिकारी जबरन टैक्स नहीं जमा करा सकता है। अधिकारी को व्यापारी की पूरी बात को सुनना पड़ेगा।
अयोध्या मंडल के एसआईबी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह व अन्य अधिकारी व्यापारियों के यहां जाकर उन्हें धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिले के सचल दल प्रभारी दीपक पाल व्यापारियों पर महीना बांधने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख सचिव राज्य कर व आयुक्त राज्य कर से मिलेगा। यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अयोध्या मंडल अध्यक्ष अलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, सरदार चरनजीत सिंह, जिला संगठन मंत्री सत्य नारायण मोदनवाल, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र कसौधन, महामंत्री शीतला अग्रहरि, वीरेंद्र, ऋतिक आदि आदि व्यापारी मौजूद रहे।