{"_id":"5787c2d64f1c1b081b13f13d","slug":"traders-protest-against-poor-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक वारदातों के खिलाफ भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक वारदातों के खिलाफ भड़के व्यापारी
Amarujala Bureau
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर विरोध जताया
- फोटो : अमर उजाला
कोइरीपुर में व्यापारी बंधुओं की हत्या समेत अन्य घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन किया। शहर में जुलूस निकालकर व्यापारियों के साथ हुई वारदातों के खिलाफ विरोध जाहिर किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोइरीपुर के व्यापारी बंधुओं की हत्या के मामले में शामिल सभी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अमहट इलाके में व्यापारी सालिक राम अग्रहरि के हत्यारों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच सकी है। व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं में यदि ठोस कार्रवाई न की गई तो व्यापारी मुख्यमंत्री से मिलने को बाध्य होंगे। इस दौरान डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में अलीमुद्दीन, रमेश अग्रहरि, आशीष त्रिपाठी, रामलाल अग्रहरि, राम सागर साहू, हिमांशु मालवीय, विनोद कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन