{"_id":"68af62bfe6c3ac7dae04976e","slug":"traders-made-strategy-to-sell-indigenous-goods-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-139638-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्यापारियों ने बनाई स्वदेशी सामान बेचने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्यापारियों ने बनाई स्वदेशी सामान बेचने की रणनीति
Thu, 28 Aug 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
भदैंया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कामतागंज बाजार अध्यक्ष शिव प्रभाकर जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने प्राथमिकता पर स्वदेशी सामानों को बेचने की रणनीति बनाई। इसके साथ ही एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रचार का संकल्प लिया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की तरफ से स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ व एक राष्ट्र, एक चुनाव का अभियान चलाया जा रहा है। बार-बार चुनाव होने से सर्वाधिक नुकसान व्यापारियों व उद्यमियों का होता है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने फूड विभाग के अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
प्रदेश महामंत्री ने व्यापारियों को बताया कि इसकी शिकायत सहायक आयुक्त फूड व जिलाधिकारी से की गई है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, शिवम जायसवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, सोनू अग्रहरि, सचिन कौशल, शुभम जायसवाल व कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद