फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tractor-trolley collides with e-rickshaw, woman dies

Sultanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 13 Jun 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with e-rickshaw, woman dies
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे फत्ते भरसईया मजरे नंदौली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ई रिक्शा। स्र
बल्दीराय/वलीपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बल्दीराय के पूरे फत्ते भरसइया मजरे नंदौली गांव के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पुत्री और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटैला गांव के पूर्व प्रधान स्व. राम मिलन की पत्नी सुमना देवी (50) बुधवार सुबह अपनी पुत्री ज्योति को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने ई-रिक्शे से जा रही थी। इसौली-बल्दीराय मार्ग के पूरे फत्ते भरसइया मजरे नंदौली गांव के पास मिट्टी लदी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ई-रिक्शा पर सवार सुमना देवी, उनकी पुत्री ज्योति व ई-रिक्शा चालक मनु घायल हो गया। मौके पर ही सुमना देवी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चला रहे नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल चालक व युवती को अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि ट्रैक्टर व नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका की पुत्री की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।







पिता के बाद सिर से उठ गया मां का भी साया



सुमना के पति राम मिलन का दो महीना पहले ही स्वर्गवास हो गया था। उनके पति पूर्व प्रधान थे। उनके एक पुत्र दीपक है। बड़ी पुत्री ज्योति का विवाह हो चुका है जबकि प्रतिभा व शिवानी अविवाहित हैं। पिता के बाद मां का साया भी बच्चों के सिर से उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed