{"_id":"69fe259ca0f929def4051d32","slug":"track-repaired-traffic-suspended-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-155872-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रैक की हुई मरम्मत, आवागमन रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रैक की हुई मरम्मत, आवागमन रहा बंद
Fri, 08 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ में जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग पर काम करते मजदूर। संवाद
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को डाउन ट्रैक की मरम्मत कराई गई। ट्रैक के पुराने स्लीपर को बदलकर नए स्लीपर लगाए। इस कार्य के दाैरान सुबह 10 बजे से आवागमन बंद रहा। मरम्मत के बाद दोपहर में आवागमन सामान्य हो सका।
शुक्रवार को लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग पर मौजूद जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग सुबह 10 बजे ब्लॉक के चलते बंद कर दी गई थी।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों को भी करीब डेढ़ किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य तक जाना पड़ा। पीडब्ल्यूआई एल ब्राइक ने बताया कि रेल पथ मजबूत करने के लिए यह नियमित मरम्मत कार्य है। ट्रैक पर ट्रेनों की 130 किमी स्पीड को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। अगले एक सप्ताह में फिर से रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम किया जाएगा।