फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tourist guide dies due to drowning in river in Kathmandu

Sultanpur News: काठमांंडू में टूरिस्ट गाइड की नदी में डूबने से मौत

Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tourist guide dies due to drowning in river in Kathmandu
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतारखास मजरे मकरी ब्राहिमपुर गांव के एक टूरिस्ट गाइड की शुक्रवार को नेपाल के काठमांडू में नदी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की मौजूदगी में गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के पतारखास मजरे मकरी ब्राहिमपुर निवासी कार्यसाधक राय का छोटा पुत्र प्रदीप (24) टूरिस्ट बस से 12 जून को श्रद्धालुओं को लेकर नेपाल गया था। बताया जा रहा है कि नेपाल के विभिन्न स्थानों पर घूमने के बाद शुक्रवार को बस काठमांडू पहुंची। वहां पशुपतिनाथ मंदिर के बगल से गुजरी एक नदी में नहाते समय अचानक प्रदीप का पांव फिसल गया। इससे वह डूब गया। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



गोताखोरों की मदद से उसका शव नदी से निकलवाया गया। उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो यहां पर भी मातम छा गया। शनिवार सुबह उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। प्रदीप घर में सबसे छोटा था। वह टूरिस्ट गाइड का काम करता था। मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed