{"_id":"6a4e9426f276e86d19037767","slug":"torrential-rain-after-a-sultry-day-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-160116-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: उमस भरे दिन के बाद झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: उमस भरे दिन के बाद झमाझम बारिश
Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर में हो रही बारिश। संवाद
सुल्तानपुर। दिनभर उमस और बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार देर शाम झमाझम बारिश ने राहत दी। करीब सवा आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम अचानक सुहाना हो गया। बारिश शुरू होते ही शहर समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालयों से घर लौट रहे नौकरीपेशा लोग बारिश में भीग गए। बाजारों में भी कुछ देर के लिए चहल-पहल कम हो गई। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की, लेकिन जलभराव और बिजली कटौती ने परेशानियां बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक जिले में रुक-रुककर बारिश की संभावना बनी हुई है।-संवाद