{"_id":"573604704f1c1be372919972","slug":"took-oath-of-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक पौधा लगाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक पौधा लगाने का संकल्प
Amarujala Bureau
Updated Fri, 13 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी का भी आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय विकास खंड के कमला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज खैंचिलाकलां भारतनगर कैंपस में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एक-एक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दूबेपुर ब्लॉक के कमला देवी इंटरमीडिएट कालेज खैंचिलाकला भारतनगर में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.सुधाकर सिंह ने कहा कि धरती पर तेजी से प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन
प्रदूषण से तमाम तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं जिनके प्रभाव मेें आकर लोग बीमार हो रहे हैं। हमें मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
घर के सभी सदस्य कम से कम एक-एक पौधे लगाएं। पौधों का संरक्षण करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधरोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक भरत मिलन तिवारी, मंशा मिश्रा, रमाकांत समेत तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।