फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   toll plaza

टांडा-बांदा हाइवे पर टोल वसूली बंद कराने के लिए मेनका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
कार्यक्रम में मौजूद सांसद मेनका गांधी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद मेनका गांधी सोमवार को टांडा-बांदा हाइवे पर पीढ़ी के पास बने प्लाजा पर टोल वसूली से नाराज नजर आईं। उन्होंने जर्जर मार्ग पर टोल वसूली बंद कराने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मार्गों का शिलान्यास करते हुए उन्होंने क्षतिग्रस्त टांडा-बांदा हाईवे पर टोल वसूली को अनुचित बताया है।
विज्ञापन

सांसद ने करीब 87 करोड़ से बनने वाले 16 मार्गों की आधारशिला रखी। इसमें नौ मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत व सात मार्ग ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनवाए जाएंगे। इन मार्गों की लंबाई करीब 107 किमी. है। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि शहर को सुंदर व हरा-भरा बनाना प्राथमिकता में शामिल है। इसके साथ ही शहर के मार्ग का चौड़ीकरण पूरा कराना, जीआईसी के पीछे वेंडिंग जोन का निर्माण, बस अड्डे को शहर के बाहर बनाने व कस्बा में निषाद मंडी का निर्माण भी प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले के 10 किसानों का चयन केंद्र सरकार की ओर से किए जाने पर सांसद ने खुशी जताई। कार्यक्रम में विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सांसद की ओर से किराए जा रहे कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम में इसौली के सपा विधायक मोहम्मत ताहिर खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed