{"_id":"5e6a77468ebc3ea814100d00","slug":"today-there-is-a-chance-of-light-rain-sultanpur-news-lko5131586184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मौसम का रंग बदलना जारी है। कभी तेज धूप और कभी बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बृहस्पतिवार को बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले सप्ताह जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने से रबी की सभी फसलों में काफी नुकसान हुआ था। बारिश के दौरान चली तेज हवा की चपेट में आने से गेहूं, जौ, मटर, राई, सरसों की फसल जमीन पर गिर गई थी। इसके अलावा दलहनी-तिलहनी फसलों में भारी नुकसान हुआ था। कई दिन से मौसम के पल-पल रंग बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कभी तेज धूप और कभी आसमान में बादलों के डेरा जमाने से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को राहत मिल गई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलेगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 30.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 84-59 फीसदी रही। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 3.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।