फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today schools will be allotted to teachers

आज शिक्षकों को आवंटित होंगे विद्यालय

Wed, 10 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Today schools will be allotted to teachers
सुल्तानपुर। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुरुवार को विद्यालय आवंटित किया जाएगा। सुबह 10 बजे डायट में आयोजित होने वाली विद्यालय आवंटन प्रक्रिया में शिक्षकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत विभिन्न जनपदों से 209 शिक्षकों का आवेदन सुल्तानपुर जनपद के लिए स्वीकृत किया गया था। इनमें प्राथमिक विद्यालयों के 108 सहायक अध्यापक व 32 प्रधानाध्यापक शामिल हैं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 69 सहायक अध्यापक भी जिले के लिए आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

आवंटित शिक्षकों में से 171 ने जिले में ज्वाइनिंग दी है। इनमें से 89 प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक व 22 प्रधानाध्यापक शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 60 सहायक अध्यापकों ने भी बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाली विद्यालय आवंटन प्रक्रिया में पहली पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को बुुलाया गया है। दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक विद्यालय का विकल्प लेंगे।
बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों के विकल्प दिए जाएंगे। पदस्थापन के लिए शामिल होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश व पहचान पत्र साथ में लाना होगा।

अंतर जनपदीय स्थानांतरण की वजह से जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हुए हैं। रिक्त हुए पदों को अपडेट करने के लिए बीएसए कार्यालय में बुधवार की रात भर कर्मी लगाए गए थे। जिन विद्यालयों से शिक्षकों का स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हो गया है, वहां से शिक्षक का पद रिक्त कराया गया ताकि प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालय आवंटन प्रक्रिया में उन विद्यालयों को शामिल कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed