{"_id":"612e56de8ebc3e7a224b663c","slug":"today-primary-schoold-will-be-open-after-five-months-sultanpur-news-lko59346403","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद आज से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद आज से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
17. लंभुआ प्राथमिक विद्यालय मुरली।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लगभग पांच माह बाद बुधवार से प्राथमिक स्तर के विद्यालय बच्चों के भौतिक शिक्षण के लिए खोले जाएंगे। विद्यालयों में बच्चों के आगमन पर उत्सव सरीखा माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों को सुसज्जित करने और एमडीएम में विशिष्ट पकवान बनाने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के चलते मार्च में विद्यालय पुन: बंद कर दिए गए थे। इसकी वजह से बच्चों की आवाजाही विद्यालय में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो गई थी। जिले के 1450 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई बाधित थी।
इसके अलावा 271 कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी भी विद्यालय नहीं आ रहे थे। शासन के निर्देश पर एक सितंबर से प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए दीवान सिंह यादव ने कोरोना महामारी की वजह से बंद हुए विद्यालयों के पुन: खोले जाने पर विद्यालयों को सजाने का निर्देश दिया है। विद्यालयों के गेट पर सभी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। परिसर को साफ-सुथरा रखा जाएगा।
कहीं, जलभराव है तो जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों के विद्यालय आगमन के प्रथम दिन यथोचित व्यवस्था अनुसार रुचिकर पकवान बनवाए जाएंगे। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रार्थना सभा, एमडीएम वितरण, अभिलेखों के रख-रखाव और विद्यालयों के सुसज्जित किए जाने में पूर्ण रूप से सहयोग दें।
हर विद्यालय में एक फोटो गैलरी बनाई जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं की फोटो व उनके कार्यों का उल्लेख किया जाएगा। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक है, वहां दो पालियों में कक्षा शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था छह फिट की दूरी पर की जाएगी। छात्र-छात्राओं के विद्यालय में उपस्थिति के पूर्व अभिभावकों की सहमति ली जाएगी।
टूट गई टाइल्स
मोतिगरपुर। एक ओर जहां प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने की कोशिश में लगी है। वहीं, दूसरी ओर कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प योजना का काम बहुत ही घटिया हुआ है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर शुक्ल में अतिरिक्त कक्ष की टाइल्स कुछ ही दिनों में उखड़ गई है। पुराने भवन में वर्षों से पुताई तक नहीं हुई है। बाउंड्रीविहीन इस विद्यालय में आवारा पशु टहलते रहते हैं।
विद्यालय को कराएं सैनिटाइज
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बुधवार से विद्यालयों के खुलने के पूर्व परिसर व कक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराया जाय। विद्यालय के सभी शिक्षक, रसोइया और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाय। विद्यालय में हाथ धोने की समुचित व्यवस्था क्रियाशील होनी चाहिए। यदि किसी विद्यार्थी को विद्यालय आने में कठिनाई है या परिवार की सहमति नहीं है तो ऐसे विद्यार्थियों को घर पर ही अध्ययन करने की अनुमति दी जाएगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।