फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today 22 lakh saplings will be planted in the district

Sultanpur News: आज जिले में रोपे जाएंगे 22 लाख पौधे

Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today 22 lakh saplings will be planted in the district
सुल्तानपुर। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले में 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण अभियान की तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। नामित विभागों ने गड्ढे की खोदाई कराते हुए नर्सरियों से पौधे का उठान कर लिया है। शुक्रवार को मंडलायुक्त ने विभागीय तैयारियां की हकीकत परखी।
विज्ञापन



जिले में शनिवार को पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से 22 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 27 विभाग नामित किए गए हैं। इसमें वन विभाग के साथ ही पंचायतराज, ग्राम्य विकास, लोक निर्माण, सिंचाई, राजस्व विभाग, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत समेत अन्य विभाग शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन



जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग ने सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया है। इसके साथ ही पौधों के उठान के लिए 22 नर्सरियां भी चिह्नित कर दी हैं। प्रशासन के निर्देश पर विभागों ने वन विभाग की ओर से चिह्नित नर्सरियों से ज्यादातर पौधों का उठान करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक नामित नर्सरियों से कई विभागों को सही पौधे पूरी तादाद में नहीं मिल सके हैं। इनमें राजस्व विभाग, विकास विभाग समेत अन्य विभाग व ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं जबकि वन विभाग की ओर से अपने लिए अच्छे पौधों का उठान कराया गया है। इसके बाद भी विभागों की ओर से तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है।


प्रशासन के मुताबिक शनिवार सुबह से ही चयनित स्थलों पर सभी विभागों की ओर से अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। शाम तक एक ही दिन में 22 लाख पौधे लगा दिए जाएंगे। शुक्रवार शाम तक पौधरोपण अभियान की तैयारियां चलती रहीं। बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर समेत कई स्थलों पर सफाई का कार्य जारी रहा।



मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल ने शुक्रवार को जिले के दो पौधरोपण स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सदर तहसील के रवनिया पश्चिम में वन विभाग की ओर से आरक्षित की गई भूमि की तैयारियों को देखा। इसके बाद जयसिंहपुर तहसील के सैफुल्लागंज के शक्ति वन स्थल पर पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने वन विभाग को पौधे लगाने के साथ ही सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध व सुरक्षा का निर्देश दिया। इसके पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके पौधरोपण की तैयारियाें की जानकारी ली। बैठक में नामित विभाग व उन्हें आवंटित लक्ष्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अभियान में लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंडलायुक्त को लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। पौधरोपण अभियान में प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सांसद मेनका गांधी भी शामिल होंगी।


राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में पौधरोपण करेंगे। पौधरोपण में मंडलायुक्त के भी शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, एडीएम वित्त मनोज पांडेय, प्रभागीय वन निदेशक आरके त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed