फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Throat infections and viral fever raise concerns

Sultanpur News: गले के संक्रमण और वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

Wed, 10 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Throat infections and viral fever raise concerns
 मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के बीच गले के संक्रमण और वायरल फीवर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बीते छह दिनों में 600 से अधिक मरीज वायरल फीवर और गले से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 100 से 120 मरीज वायरल फीवर के लक्षणों के साथ ओपीडी में पहुंच रहे हैं। करीब 50 फीसदी मरीज गले में संक्रमण, खराश और दर्द की शिकायत भी कर रहे हैं। बीते छह दिनों में वायरल फीवर के 300 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 255 मरीजों की विभिन्न जांचें भी कराई गईं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। बताया कि अधिकांश मरीज तीन से पांच दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही करने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लक्षणों पर तुरंत बरतें सतर्कता
तेज बुखार और सिरदर्द
गले में दर्द या खराश
खांसी और जुकाम
शरीर व मांसपेशियों में दर्द
जोड़ों में दर्द
आंखों का लाल होना
दस्त की शिकायत
त्वचा पर लाल चकत्ते

बचाव ही सबसे बड़ा उपचार
धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या ठंडे पेय पदार्थ न लें
तेज धूप में निकलने से बचें
बर्फ युक्त पेय पदार्थों का सेवन कम करें
फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं
पर्याप्त पानी पीएं और आराम करें
बुखार या संक्रमण के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed