फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three women crossed 50 grams of gold from the bullion shop

सराफा दुकान से तीन महिलाओं ने पार किया 50 ग्राम सोना

Mon, 15 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Three women crossed 50 grams of gold from the bullion shop
सुल्तानपुर। बरौंसा चौराहे के पास सोमवार की दोपहर सराफा दुकान में जेवरात खरीदने पहुंची तीन महिलाओं ने 50 ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित सर्राफ ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी सर्राफ वीरेंद्र कुमार अग्रहरि की बरौंसा चौराहे पर बेलहरी रोड पर आभूषण की दुकान है। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन महिलाएं दुकान पर पहुंची और पायल दिखाने को कहा।
विज्ञापन

वीरेंद्र महिलाओं को पायल दिखाने लगे तो एक महिला ने काउंटर में रखे 50 ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया। थोड़ी देर बाद तीनों महिलाएं दुकान से वापस चली गई। काउंटर में रखा सोना जब वीरेंद्र को नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। कैमरे में एक महिला काउंटर से सोना चुराती हुई दिखी। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed