{"_id":"64f620ee59b1a8c3fc05703c","slug":"three-smugglers-caught-with-gold-biscuits-brought-from-nepal-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2412-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नेपाल से ला रहे सोने के बिस्किट संग तीन तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नेपाल से ला रहे सोने के बिस्किट संग तीन तस्कर दबोचे
Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नेपाल के रास्ते लाए जा रहे विदेशी सोने के बिस्किट के साथ तीन तस्करों को डीआरआई (डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस, लखनऊ जोनल यूनिट) व कोतवाली पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पकड़ा। चार पहिया वाहन में बरामद बिस्किट के बारे में पूछताछ के बाद डीआरआई टीम अपने साथ उन्हें लखनऊ ले गई। पुलिस ने अभी पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त उजागर नहीं की है।
डीआरआई, लखनऊ जोनल यूनिट को बृहस्पतिवार को खुफिया जानकारी मिली कि विदेशी मूल का सोना लेकर कुछ लोग गोरखपुर से प्रयागराज के रास्ते तस्करी करने के लिए सुल्तानपुर आ रहे हैं। इस पर डीआरआई की टीम ने जिले की पुलिस से संपर्क किया।
डीआरआई व जिले की पुलिस की संयुक्त कोशिश से तीन तस्करों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ऑस्ट्रेलियन मार्का सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। बिस्किटों का कुल वजन करीब एक किलो बताया जा रहा है। बाजार में इनकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि सोना नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को डीआरआई टीम के हवाले किया गया है। उनका नाम व पता अभी गोपनीय रखा गया है। इंटेलिजेंस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।