{"_id":"6452b09e0997f9eb720fb574","slug":"three-smugglers-caught-with-cattle-case-against-seven-sultanpur-news-c-13-1-214771-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोवंश के साथ पकड़े तीन तस्कर, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोवंश के साथ पकड़े तीन तस्कर, सात पर केस
विज्ञापन
कादीपुर(सुल्तानपुर)। कोतवाली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के लिए ले जा रहे गोवंश से लदी ट्रक, पिकअप एवं स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल एवं पांच हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार रात में दोस्तपुर की तरफ से गोवंश से भरी एक ट्रक, पिकअप व उसके आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही थी। पुलिस ने इन वाहनों को रोककर जब जांच की तो ट्रक एवं पिकअप में नौ बछड़े एवम तीन गायें मिली।
पुलिस ने मवेशियों को चौकीदार की सुपुर्दगी में दे कर स्कॉर्पियो में बैठे तीनों मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान धर्मेंद्र यादव निवासी मुस्तफाबाद सरैया, मोहित अंसारी निवासी बेरा मारूफपुर कोतवाली कादीपुर एवं आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने के आराजी कनैथा गांव के रामबदन यादव के रूप में हुई। बाकी चार आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।