{"_id":"609c151d8ebc3ee1c270aa1a","slug":"three-police-personnel-including-nagar-kotwal-spot-the-line-sultanpur-news-lko5778754169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाल समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कोतवाल समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर की कानून व्यवस्था में निष्क्रिय रहे नगर कोतवाल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही रोडवेज के चौकी इंचार्ज के साथ ही एक आरक्षी को भी एसपी ने लाइन हाजिर किया है। एसपी ने सीओ सिटी को लंभुआ और लंभुआ के क्षेत्राधिकारी को नगर की कमान सौंपी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बुधवार को नगर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और रोडवेज चौकी इंचार्ज नियाजी हुसैन और सिपाही धर्मेंश को लाइन हाजिर कर दिया। नगर कोतवाल पर कार्रवाई के पीछे शहर की कानून व्यवस्था फेल होना बताया जा रहा है। इसके साथ ही एसपी ने सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल को लंभुआ का क्षेत्राधिकारी बना दिया है।
सीओ लंभुआ बनाए गए सतीश चंद्र शुक्ल के पास कोतवाली देहात, चांदा के साथ ही लंभुआ थाने के साथ ही पत्र व्यवहार शाखा, चुनाव सेल, रिट सेल, भवन मॉनिटरिंग सेल, समन व पैरवी सेल के साथ ही एलआईयू की जिम्मेदारी होगी। सीओ लंभुआ के लिंक अधिकारी सीओ नगर होंगे। सीओ सिटी बनाए गए राघवेंद्र चतुर्वेदी के पास कोतवाली नगर, कुड़वार, धम्मौर, बंधुआकलां और महिला थाने के साथ ही आंकिक, क्राइम ब्रांच, आटो थेप्ट सेल, यातायात, वीआईपी, फील्ड यूनिट की जिम्मेदारी होगी। सीओ सिटी के लिंक अधिकारी सीओ लंभुआ होंगे।