{"_id":"5e3320258ebc3e4ae16db920","slug":"three-new-cng-pump-will-be-open-sultanpur-news-lko505784419","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगे सीएनजी के तीन पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगे सीएनजी के तीन पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में जल्द ही सीएनजी गैस से चलने वाले वाहनों को सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए जिले में सीएनजी के तीन पंप स्थापित होंगे। ग्रीन गैस लिमिटेड पाइप लाइन बिछाने व पंप स्थापित करने का कार्य करेगी। बृहस्पतिवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने इसकी मंजूरी दे दी।
सीएनजी गैस से संचालित वाहनों को जल्द ही जिले में गैस की सुविधा मिल सकेगी। शासन से नामित कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड जिले में यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी जिले में सीएनजी गैस के तीन पंप स्थापित करेगी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मेधी के साथ आए प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक करते हुए अति महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी।
डीएम व कंपनी के अधिकारियों की बैठक में जिले में सीएनजी गैस के तीन पंप खोलने पर सहमति बनी। इसमें शहर व बाईपास पर तीनों सीएनजी गैस पंप स्थापित करने पर सहमति बनी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पंप पर गैस की आपूर्ति के लिए अयोध्या से पाइप लाइन सुल्तानपुर तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन
पाइप लाइन से गैस सीएनजी गैस पंपों तक पहुंचेगी। डीएम ने बताया कि कंपनी ने जिले के एक प्राथमिक विद्यालय भरसारी ब्लॉक भदैंया को गोद लिया है। कंपनी विद्यालय में डिजिटल क्लास बनाए जाने के साथ ही खेलकूद समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने का वादा किया है। बैठक में कंपनी के सलाहकार डॉ. गोपाल त्रिपाठी, राजेश सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहे।