{"_id":"65a83c61da1da29d380759a9","slug":"three-member-team-will-handle-the-responsibilities-of-village-head-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-8452-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्राम प्रधान के दायित्वकों का संचालन करेगी तीन सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्राम प्रधान के दायित्वकों का संचालन करेगी तीन सदस्यीय टीम
Thu, 18 Jan 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास खंड जयसिंहपुर की फतेेहपुर संगत ग्राम पंचायत में प्रधान के दायित्वों का संचालन ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय टीम करेगी। ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के बाद डीपीआरओ ने कमेटी का गठन कर दिया है।
गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य की शिकायत पर कराई गई जांच में ग्राम पंचायत के विकास कार्याें में करीब 17 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई थी। रिपोर्ट पर डीएम कृतिका ज्योत्सना ने ग्राम प्रधान नीलम देवी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार चार नवंबर को सीज कर दिया था। अंतिम जांच अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड 49 व जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है।
निलंबन के बाद ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के संचालन के लिए एडीओ पंचायत से सदस्यों के नाम मांगे गए थे। नाम मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने ग्राम पंचायत में प्रधान के दायित्वों के निर्वहन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य परमीन जहां, सूबेदार गौतम व राम मूरत निषाद को नामित किया गया है।
विज्ञापन
टीम गठित करते हुए डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान का चुनाव होने तक या फिर अंतिम जांच तक कार्य करने का निर्देश दिया है। बताया कि अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर अगला निर्णय लिया जाएगा।