{"_id":"5f774bbd8ebc3e9b7965a355","slug":"three-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-five-shops-sultanpur-news-lko5431732181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नरायनपुर नगर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पांच दुकानों का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये कीमत के सामान, नकदी व जेवरात उठा ले गए।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर सुल्तानपुर मार्ग पर चक फाजिलपुर ( नरायन नगर ) चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया। पहली चोरी वर्मा पुस्तक भंडार व सिंगार महल में हुई।
चोर दोनों दुकानों का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये की नगदी के साथ कई अन्य सामान उठा ले गए। दूसरी चोरी संदीप ज्वेलर्स के यहां हुई। दुकान का ताला तोड़कर चोर चार सोने की चेन, लॉकेट, दो पुरानी लॉकेट, आठ ग्राम सोने की कील व कुछ चांदी के जेवरात के साथ ही 20 हजार रुपये नगद समेट ले गए।
विज्ञापन
इसी दुकान के बगल में स्थित साहिल वस्त्रालय से चोर 15 हजार रुपये के साथ ही इनवर्टर, बैटरी व कुछ कपड़ा उठा ले गए। गुलजार मोबाइल डॉट कॉम की दुकान का एक ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इसके अलावा परवेज के सैलून का सामान चोर उठा ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसओ बल्दीराय अमरेंद्र सिंह को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।