{"_id":"67be182702366e6c4b0bbf60","slug":"three-killed-in-accident-on-expressway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127813-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन की मौत
Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जूड़ापट्टी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जूड़ापट्टी गांव के पास सोमवार रात बिहार के श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसयूवी पर सवार दंपती समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कूरेभार ले गए, जहां चिकित्सक ने घायल पति-पत्नी व बहन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बिहार के मोतिहारी जिले के सोनबरसा निवासी सत्येंद्रकांत पांडेय (57) सोेमवार रात प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर एसयूवी से अपनी पत्नी शशिबाला पांडेय (55), पुत्र रितेश पांडेय (26), हरसिद्धि गांव निवासी एसयूवी चालक अशोक कुमार चौबे (38), पत्नी किरन देवी (36), हरसिद्धि थाने के मठलो हियार निवासी रवींद्रनाथ तिवारी (54) व उनकी पत्नी रीता देवी (50) के साथ अयोध्या जाने के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजेे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजेश गांव के पास पहुंचे थेे।
रितेश के मुताबिक, वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से कूरेभार से हलियापुर जाने को कहा। सभी हलियापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में जूड़ापट्टी गांव के पास अचानक चालक अशोक चौबे ने एसयूवी की रफ्तार धीमी की। तभी एक ट्रक ने एसयूवी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एसयूवी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में एसयूवी सवार सत्येंद्रकांत पांंडेय, उनकी पत्नी शशिबाला, पुत्र रितेश, किरन देवी, रवींद्रनाथ तिवारी व उनकी पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। एसयूवी चालक अशोक चौबे को मामूली चोट लगी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी परमात्मा सिंह पहुंचे आैर घायलों को कूरेभार सीएचसी पर ले गए। जहां चिकित्सक ने सत्येंद्रकांत, पत्नी शशिबाला व बहन रीतादेवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों काे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मृतक के पुत्र रितेश ने बताया कि मंगलवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करना था। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दुर्घटना में घायल छात्र की मौत
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव निवासी सचिन कुमार निषाद (18) और बसहां गांव निवासी प्रेमचंद्र निषाद (19) सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने सीएच इंटर काॅलेज छीतेपट्टी गए थे। शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में खालिसपुर डींगुर गांव के पास दोनों सड़क के किनारे खड़ी मैजिक से टकरा गए। दोनों को दोस्तपुर सीएचसी ले गए। दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में सचिन की मौत हो गई।