फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three bike rider injured in accident with tractor

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर

Fri, 29 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three bike rider injured in accident with tractor
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। हाईवे पर स्थित हसनपुर के पास शुक्रवार को बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अमेठी के पीपरपुर थानान्तर्गत पूरे पजई का पुरवा गांव निवासी अनुराग यादव (21) की बहन की शादी धम्मौर कस्बे में हुई है। अनुराग गांव के ही अंकित यादव (18) और कृष्ण कुमार (22) निवासी पूरे दुनिया का पुरवा के साथ बहन के घर गया था।
विज्ञापन

तीनों शुक्रवार को मोबाइल फोन खरीदने के लिए सुल्तानपुर शहर जा रहे थे। रास्ते में कुड़वार क्षेत्र के हसनपुर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार संजय उर्फ जगन्नाथ (23) निवासी दियरा थाना मोतिगरपुर को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed