{"_id":"5dc99a9d8ebc3e5b6413937e","slug":"three-arrested-with-28-cases-of-alcohol-sultanpur-news-lko4917076170","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 पेटी देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 पेटी देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अवैध रूप से बिकने के लिए पहुंची अवैध शराब की खेप के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। करौंदीकलां थाने की पुलिस ने 24 पेटी के साथ एक आरोपी को तो दोस्तपुर पुलिस ने एक बोरी में भरी हुई चार पेटी देसी शराब के साथ दो लोगों को दबोचा है।
एसओ करौंदीकलां शिव बालक को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के इब्राहिमपुर पुल के पास अवैध रूप से देसी शराब की खेप पहुंची है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ इब्राहिमपुर पुल के पास छापा मार दिया।
छापे के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान संतोष पाल निवासी कादीपुरखुर्द कोतवाली कादीपुर जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
संतोष ने पुल के पास छिपाकर रखी गई 24 पेटी देसी शराब पुलिस को बरामद कराई। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दूसरी घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र की है। एसओ दोस्तपुर चंद्रशेखर को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के सिजिलपुर गांव में संतलाल निषाद के घर के पास अवैध रूप से बिकने के लिए शराब पहुंची है।
सूचना मिलते ही एसओ ने पुलिस टीम के साथ गांव में छापा मारकर संतलाल निषाद और रिंकू कनौजिया निवासी खोदड़ा थाना मोतिगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संतलाल के घर के सामने बोरी में भरी 200 शीशी शराब बरामद की। एसओ ने बताया कि बरामद शराब चार पेटी की है।