फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three accused involved in BJP leader's murder arrested

भाजपा नेता की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused involved in BJP leader's murder arrested
सुल्तानपुर। फरमापुर गांव में बुधवार रात भाजपा नेता की हत्या में शामिल तीन सगे भाइयों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी जिले से फरार होने वाले थे तभी उन्हें एसआई ने दबोच लिया।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव निवासी अनूप शुक्ला (22) पुत्र स्व. सत्यप्रकाश शुक्ला भाजपा बूथ अध्यक्ष थे। बीते बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अनूप शुक्ला ढखवा से बाइक से घर लौट रहे थे। अनूप घर के करीब हरिश्चंद्र कहार की दुकान के पास पहुंचे थे। तभी हरिश्चंद्र और उसके तीन बेटे विशाल, प्रिंस और विकास ने उसे रोककर चाकू से गोद डाला।
विज्ञापन

अनूप को बचाने पहुंचे बड़े भाई अमित को भी हमलावरों ने चाकू से मारकर मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने अमित शुक्ला की बेटी शालिनी की तहरीर पर हरिश्चंद्र, विशाल, प्रिंस और विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या में शामिल हरिश्चंद्र को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को चांदा कोतवाली में तैनात एसआई प्रमोद यादव और दरोगा बबलू जायसवाल को सूचना मिली कि हत्या में शामिल तीनों आरोपी लालू का पुरवा के समीप बाग में कहीं फरार होने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर विशाल, प्रिंस और विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed