{"_id":"6793e01147a3a916cb0c8cb5","slug":"thieves-cut-wires-from-four-poles-of-ht-line-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126157-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एचटी लाइन के चार खंभों से तार काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एचटी लाइन के चार खंभों से तार काट ले गए चोर
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के बेलाशंकरपुर और हनुमानगंज के बीच से गुजरी एचटी लाइन के चार खंभों से तार बृहस्पतिवार रात चोर काट ले गए। इसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। पखवारेभर में तार चोरी की दूसरी घटना है।
चांदा व लंभुआ उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति होती है। पिछली 10 जनवरी को हनुमानगंज के पास चोरों ने आठ खंभों के तार काट ले गए थे। तार की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई थी। उस समय ऊर्जा निगम के कर्मियों ने दो दिन तक इसे छिपा रखा था। किसान नलकूप से गेहूं की सिंचाई करने गए, तो तार कटा देखा था। ग्रामीणों ने तार कटने की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी थी।
भदैंया उपकेंद्र के अवर अभियंता आरपी कुशवाहा ने बताया कि केएनआई से संचालित लाइन का मामला है। जिस लाइन का तार चोरी होने की बात कही जा रही है। उसकी वजह से आपूर्ति बाधित होने की समस्या नहीं है। उसके स्थान पर वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच की जाएगी तार चोरी की घटना की जानकारी नहीं है। घटना स्थल की जांच की जाएगी। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।- जगदीश पटेल, अधिशासी अभियंता, लंभुआ विद्युत क्षेत्र