फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Thieves broke the door and took away the cupboard containing cash and jewelery

Sultanpur News: दरवाजा तोड़कर नकदी-जेवर वाली अलमारी ही ले गए चोर

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the door and took away the cupboard containing cash and jewelery
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलहदादपुुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर कमरों में रखे कीमती जेवरात व नकदी समेत अलमारी ही उठा ले गए, जो दूर खेत में पड़ी मिली। सोमवार को घटना की जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने दोस्तपुर थाने पर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर गांव निवासी प्रवीण सिंह के घर के लोग रोजाना की तरह रविवार रात खाना खाकर सो गए थे। देर रात चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने के दौरान परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखा 25 हजार रुपये की नकदी व दो मंगल सूत्र, पांच अंगूठी, झुमकी, तीन चेन, पायल समेत अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब प्रवीण सिंह की पत्नी उठी तो घर के अंदर का नजारा देखकर अवाक रह गई। उन्होंने वाकये की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रवीण के घर से कुछ दूरी पर खेत में चोरी हुए दो सूटकेस और अलमारी पड़ी मिली है। प्रवीण के चाचा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को दोस्तपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर गहनों समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी होने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed