फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There will be an inquiry into the irregularities in the installation of street lights

Sultanpur News: उद्योग बंधु की बैठक में निवेश बढ़ाने पर जोर

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be an inquiry into the irregularities in the installation of street lights
सुल्तानपुर। उद्यमियों व व्यापारियों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाने में हुई गड़बड़ी की जांच होगी। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

यह निर्देश बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में मौजूद उद्यमियों से अपील की कि वह अगले साल प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेश सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने पयागीपुर से अहिमाने तक एनएच की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के कार्य में गड़बड़ी बरतने और इसका फायदा कारोबारियों को न मिल पाने की शिकायत भी की। उन्होंने जिले में विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए बैंकों को भी हर संभव स्तर पर सहयोग देने को कहा ताकि उद्यमियों को नई इकाई लगाने में कोई परेशानी आड़े न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उद्योग विभाग की तरफ से पूर्व में उद्यमियों की ओर से किए गए निवेश की जानकारी भी दी गई। इसमें व्यापारी केशव अग्रवाल, भानुप्रकाश, पंकज सिंह, राजेश सिंह, दीपांकर, अभय सिंह समेत अन्य की ओर से विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए सहमति जताई गई है।
व्यापारियों द्वारा छुट्टा जानवरों से होने वाली परेशानी उठाने पर डीएम ने इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी, प्रवीण अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव व अन्य व्यापारी व अधिकारी मौजूद रहे।

शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में ई-रिक्शा के रूट तय करने के बाद अब तक 1800 ई रिक्शा को रंगने का कार्य पूरा हो चुका है। यह जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों ने उद्योग बंधु की बैठक में डीएम को दी। बताया कि मुरलीनगर से बस स्टैंड की ओर चलने वाले ई-रिक्शा पीले रंग, अमहट से बस स्टेशन तक के ई रिक्शा लाल रंग, पयागीपुर से बस स्टेशन तक चलने वाले ई रिक्शा नीले और टाटिया नगर से बस स्टेशन तक चलने वाले ई रिक्शा हरे रंग के आधार पर संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed