फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   There was a fight in trains to go to Prayagraj

Sultanpur News: प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में मची मारामारी

Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in trains to go to Prayagraj
ट्रेन में अंदर जाने के लिए यात्रियों में मची होड़।
सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर बुुधवार को महाकुंभ में स्नान करने के लिए जिले से मंगलवार को ट्रेनों, बसों व आरक्षित वाहनों से करीब 16 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस वजह से दिनभर रेलवे व बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मची रही।
विज्ञापन

सात ट्रेनों से 12 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर
मंगलवार को मनकापुर से प्रयागराज जाने वाली सरयू डाउन एक्सप्रेस 07:48 बजे सुुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। अयोध्या कैंट से प्रयागराज जाने वाली पहली महाकुुंभ स्पेशल ट्रेन 07:28 बजे पहुंची। अयोध्या कैंट से प्रयागराज जाने के लिए दूसरी रिंग रेल ट्रेन तय समय से छह घंटे की देरी से नौ बजे पर, अयोध्या कैंट से दोपहर 12:00 बजे तीसरी कुुंभ मेला स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर पहुंची।
विज्ञापन

चौथी कुुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शाम 06:40 बजे, मनवर संगम डाउन एक्सप्रेस सात बजे व पांचवीं कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन साढ़े सात बजे सुुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। जबकि कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि मंगलवार को 12 हजार श्रद्धालु ट्रेनों से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हैं। बताया कि सामान्य टिकट के दो काउंटर संचालित किए गए। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के लिए करीब एक हजार टिकट बेचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed